फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fasting teaches us to follow the righteous path: Maulana Khalid Rashid

नेक राह पर चलने की सीख देता है रोजा: मौलाना खालिद रशीद

Sat, 28 Feb 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Fasting teaches us to follow the righteous path: Maulana Khalid Rashid
लखनऊ। रोजा इंसान को इच्छाओं पर नियंत्रण और नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्नत में रोजेदारों के लिए ‘रैय्यान’ नाम का विशेष दरवाजा है, जिससे रोजेदार ही प्रवेश करेंगे। ये बातें मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रमजानुल मुबारक के दूसरे जुमे पर जामा मस्जिद ईदगाह में दिए खुतबे में कहीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम की बुनियाद ईमान, नमाज, जकात, रोजा और हज पर आधारित है। रोजा इंसान में तकवे की भावना पैदा करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोजे मुसलमानों पर इसलिए फर्ज किए गए हैं ताकि इंसान बुराइयों से दूर रहकर आत्मसंयम अपनाए। बिना जायज वजह के रोजा छोड़ना गुनाह है। मौलाना ने कहा कि रोजा ऐसी इबादत है जिसमें इंसान खाने-पीने की सुविधा होने के बावजूद अल्लाह की रज़ा के लिए खुद को रोकता है। रोजे का सवाब अल्लाह अता करते हैं। उन्होंने बताया कि दारुल इफ्ता फरंगी महल ने इस वर्ष सदका-ए-फित्र की रकम 70 रुपये तय की है। लोगों से अपील की गई कि जरूरतमंदों को ईद की खुशियों में शामिल करने के लिए सदका-ए-फित्र जरूर अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed