फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fastag apply

रात 12 बजे से फास्टैग लागू

Tue, 16 Feb 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
fastag apply
इटौंजा। सीतापुर रोड पर इटौंजा के मानपुर चौराहे पर स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार रात 12 बजे से सभी लेन में फास्टैग सिस्टम लागू हो गया। टोल प्लाजा के पेट्रोलिंग प्रभारी राजेश कुमार पाठक ने बताया कि टोल प्लाजा में दोनों तरफ 10 लेन हैं। दोनों तरफ 1-1 लेन को इमरजेंसी के लिए रखा गया है, जबकि दोनों तरफ क्रमश: 4-4 लेन को फास्टैग में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात 12 बजे से इस टोल प्लाजा पर दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहन चालकों को फास्टैग के माध्यम से ही टोल का भुगतान करना पड़ेगा। जिस वाहन में फास्टैग नहीं लगा होगा, उसके चालक को दोगुना जुर्माना देना पड़ेगा। सोमवार की रात 12:00 बजे से इस टोल प्लाजा पर और उसके भुगतान का कार्ड फास्ट टैग के माध्यम से शुरू किया गया है और का कैश लेन को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर दोनों ओर लगा जाम
रात 12 बजे इटौंजा टोल प्लाजा पर फास्ट टैग लागू होने के चलते दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि जाम रात का समय होने के चलते दोनों तरफ मात्र 500 मीटर ही लग सका। कैशलेन समाप्त होने और फास्टैग व्यवस्था लागू होने पर कई चालकों से मामूली नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस कर्मियों और प्लाजा कर्मियों ने समझाकर स्थिति संभाल ली। दोनों तरफ कई वाहन चालकों को फास्टैग न होने के कारण दोगुना जुर्माना भी भरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed