{"_id":"ee49380eb8a4452aef820f445ee51f47","slug":"fast-food-centre-will-open-lucknow-darshan-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी ही ‘लखनऊ दर्शन’ में बिकेगा फास्टफूड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी ही ‘लखनऊ दर्शन’ में बिकेगा फास्टफूड
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jan 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की जिस बस में दर्शक लखनऊ का दर्शन करते थे। नवाबी दौर की ऐतिहासिक इमारतों की कारीगरी और खूबसूरती से रूबरू होते थे।
विज्ञापन
अब उस बस में शहर के चटपटे खाने का लुत्फ उठाएंगे। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही बस में मोबाइल फास्टफूड सेंटर खोला जाएगा, जो शहरभर में घूम घूमकर लोगों को शहर का स्वाद परोसेगी।
सूत्र बताते हैं कि पर्यटन विभाग में खड़ी बस ‘लखनऊ दर्शन’ उप्र पर्यटन कारपोरेशन की प्रापर्टी है।
इस बस में पिछले 15 वर्षों से अधिक टाइम तक पर्यटकों को लखनऊ की जीवनशैली, यहां की विरासतों और इतिहास से रूबरू कराया जाता रहा है।
चूंकि, अब लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कम्पनी की ओर से ‘लखनऊ दर्शन’ की दो बसें बीते 28 दिसम्बर को शुरू हो चुकी हैं, इसलिए कंडम हो रही इस बस के इस्तेमाल की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
तैयारियों के क्रम में सबसे पहले बस की मरम्मत करवाई जाएगी, फिर इसमें पर्यटन विभाग केगोमती होटल की ओर से फास्टफूड सेंटर शुरू होगा। जिस पर लोगों को किफायती दरों पर खाने के सामान मिलेंगे।
विज्ञापन