{"_id":"d1c96c4ba008e6fd86941ee22d4d4886","slug":"fashion-show-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंप पर दिखा नए फैशन डिजायनरों का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंप पर दिखा नए फैशन डिजायनरों का हुनर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Jul 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलात्मकता उम्र की मोहताज नहीं होती है। नवोदित फैशन डिजाइनरों के तैयार किए परिधानों को देख सहसा यकीन नहीं होता कि अभी इनका कॅरिअर शुरू हुआ है।
विज्ञापन
यह नजारा था शुक्रवार को हजरतगंज के एक होटल में, जहां जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालॉजी के विद्यार्थियों ने अपना सालाना कलेक्शन पेश किया।
शो में परिधानों को कई वर्गों में बांटा गया था। ‘साइन मंत्रा’ के तहत साइन पेटिंग की बहुत पुरानी कला को पुनर्जीवित करने की कोशिश की गई।
‘अजना’ में पारंपरिक बिंदी का शानदार प्रयोग किया गया। वहीं ‘हया’ में अबाया, नकाब और हिजाब को आधुनिक लुक में पेश किया गया।
जिसमें चिकनकारी के महीन काम और गोटे ने इसकी खूबसूरती को चार चांद लगा दिया।
इसके अलावा लिनेन के वस्त्रों को ‘छाप’ में पेश किया गया। इस मौके पर ‘डांसिंग डॉल्स’, ‘रूरल राइडर्स’, ‘ओपेन सिसेम’, ‘फ्रोजेन इन टाइम जैसे कलेक्शन भी खूब पसंद किए गए।
विज्ञापन
संस्थान की निदेशक शिप्रा आनंद के मुताबिक, इस बार मशहूर डिजाइन रोहित बाल ने विद्यार्थियों को तकनीकी सहायता दी है।