{"_id":"688a7c0baf55a0ed64054e80","slug":"fashion-designer-accused-of-rape-after-being-given-a-drugged-cold-drink-lucknow-news-c-13-knp1002-1317357-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फैशन डिजाइनर को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फैशन डिजाइनर को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म का आरोप
Thu, 31 Jul 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अलीगढ़ की रहने वाली फैशन डिजाइनर ने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित रिशिता अपार्टमेंट निवासी कारोबारी अमरदीप शर्मा पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही सहेली मानवी वर्मा पर धोखे से कारोबारी के फ्लैट पर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता एक माह से लखनऊ में रह रही हैं। उनकी पहचान पारा के चंद्रोेदयनगर निवासी मानवी वर्मा से हुई। दोनों फैशन डिजाइनिंग का काम करती हैं। युवती का आरोप है कि 28 जुलाई की शाम मानवी कारोबार के सिलसिले में बातचीत के बहाने उन्हें अमरदीप के फ्लैट नंबर 2103 बुलाकर ले गई। वहां पहुंचने पर अमरदीप व मानवी ने उन्हें कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी अमरदीप ने उनके साथ दुष्कर्म किया और कमरे में बंद कर दिया।
खिड़की के बाहर लगे पाइप के सहारे नीचे उतरीं
पीड़िता ने बताया कि नशा उतरने के बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद पाया। दरवाजा खोलने का काफी प्रयास किया पर नाकाम रहीं। इसके बाद कमरे की खिड़की के बाहर लगे पाइप की मदद से वह 21वें फ्लोर से 18वें फ्लोर तक पहुुंचीं और वहां रहने वाले लोगों से मदद मांगी। लोगों ने उनकी मदद की और सूचना पुलिस को दी गई। मंगलवार को युवती ने आरोपी अमरदीप व मानवी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों अमरदीप व मानवी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।