फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers surrounded the commissioner's office to get the platform allotted.

Lucknow News: चबूतरा आवंटित कराने के लिए किसानों ने घेरा कमिश्नर कार्यालय

Sat, 01 Nov 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the commissioner's office to get the platform allotted.
प्रदर्शन करते किसान।
लखनऊ। जमीन का वाजिब मुआवजा और दुकानों के लिए चबूतरों का आवंटन करने की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों ने कमिश्नर कार्यालय घेराव कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यालय के गेट के बाहर बैठे किसानों ने कई घंटे किसी को बाहर नहीं आने दिया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन अवध गुट के बैनर तले हुए प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राम सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 1980 से 85 के बीच एलडीए ने कानपुर रोड पर 23 गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया था। इस पर एलडीए काॅलोनी, आशियाना, शारदानगर, साउथ सिटी व मानसरोवर काॅलोनी बसाई गई थी। इसके बदले में किसानों को छोटी दुकानें बनाकर देने पर समझौता हुआ था, लेकिन दुकानें नहीं दी गईं। वर्ष 2013 में एलडीए ने किसानों को चबूतरा देने का प्रस्ताव पास कर दिया, लेकिन चबूतरा भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2500 किसान आज भी चबूतरों की राह देख रहे हैं। उन्होंने जमीन का मुआवजा देने में भी किसानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों को बाजार भाव से कम 90 पैसे से लेकर 3.50 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से मुआवजा दिया गया लेकिन उसी योजना में एक जज को 14 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से मुआवजा दिया गया था। उन्होंने सभी किसानों को 14 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला महामंत्री रमेश चंद्र रंजन, रामरथ वर्मा आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शन करते किसान।

प्रदर्शन करते किसान।

प्रदर्शन करते किसान।

प्रदर्शन करते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed