{"_id":"6a39a7c368e645fd20054131","slug":"farmers-stage-protest-demanding-resolution-of-their-issues-submit-memorandum-lucknow-news-c-13-lko1070-1795318-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धरना-प्रदर्शन कर किसानों का समस्याएं दूर करने की मांग, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धरना-प्रदर्शन कर किसानों का समस्याएं दूर करने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Tue, 23 Jun 2026 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता।
लखनऊ। किसानों के अंश निर्धारण और फार्मर रजिस्ट्री समेत किसानों की अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय व ब्लॉक मोहलनलालगंज में धरना-प्रदर्शन किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश रावत की अगुवाई में कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अंश निर्धारण के सभी लंबित प्रकरणों का समय से निस्तारण करने, फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनाने, डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, नकली कीटनाशक और नकली बीज की बिक्री पर रोक लगाने समेत 15 सूत्री मांग को लेकर उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज पवन पटेल को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महासचिव राकेश गौतम, विष्णुपाल सिंह, मेवालाल, बीजक प्रकाश, सुजीत, राममिलन आदि मौजूद रहे। इसी तरह मोहनलालगंज में भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि पेट्रोल पंप पर गैलन में डीजल देने से मना किया जाता है। इस पर उप जिलाधिकारी ने आगे से ऐसा न होने का आश्वासन दिया। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को बैठक आयोजित करने की बात कही गई। इस आश्वासन के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।