फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers shiver in the cold for farmer registration

Lucknow News: ठंड में फार्मर रजिस्ट्री के लिए ठिठुरते हैं किसान

Sat, 11 Jan 2025 07:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers shiver in the cold for farmer registration
रायबरेली। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर अपलोड नहीं हो रही है। सर्वर की समस्या के करण प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी आ रही है। सुबह कड़ाके की ठंड में जन सुविधा केंद्रों पर पहुंचे अधिकतर किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सर्वर पर लोड अधिक होने से साइट बंद रहती है। वहीं, रात में भी शिविर लग रहे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने की समस्या बनी हुई है। असल में पिछले कई दिनों से किसान फार्मर रजिस्ट्री के लिए जन सुविधा केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री न होने से किसानों को यह भी डर सता रहा है कि किसान सम्मान निधि भी फंस सकती है। यही कारण है कि किसानों के चेहरे पर बेचैनी साफ दिख रही है।
विज्ञापन

स्थान - गदागंज
रात में कतार लगाने को अन्नदाता मजबूर
शुक्रवार को दीनशाह गौरा ब्लाक के बीक चरुहार में ग्राम प्रधान सतीष कुमार के दरवाजे गुरुवार की देर रात आठ बजे डीएम के आदेश पर फार्मर रजिस्ट्री के लिए कैंप लगाया गया। कड़ाके की ठंड में किसान कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। रात 11 बजे लाइन में खड़े गोड़ा गांव के किसान अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह आठ बजे से कतार में खड़ा हूं। सर्वर धीरे चलने से परेशानी आ रही है। पास खड़े भोल शंकर त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों की परेशानी पर ध्यान देना चहिए।
विज्ञापन




स्थान - सतांव
रात में लगा शिविर
देदौर पंचायत में फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए बृहस्पतिवार की रात शिविर लगाया गया। रात एक बजे गांव के अशोक कुमार अलाव के किनारे बैठे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, उन्होंने बताया कि खेत में फसल की रखवाली करने में रात बीत जाती है। रात में कैंप लगने की जानकारी हुई तो चले आए, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थान - खीरों
रात में भी सर्वर सुस्त
रात 11 बजे का समय था। जन सेवा केंद्र पर काफी संख्या में लोग जमा रहे। रात 12 बजे से साइड चलनी तो काम शुरू हुआ। फार्मर रजिस्ट्री कराने आए किसान उमेश यादव ने बताया कि रात को फार्मर रजिस्ट्री के लिए बुलाया गया है, लेकिन सर्वर बहुत सुस्त चल रहा है। लगातार 10 दिन से दौड़ रहा हूं। सर्दी लगने से स्वास्थ्य भी खराब है। जिम्मेदारों काे इस ओर ध्यान देना चाहिए। जन सेवा केंद्र के बाहर 20 लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे।


स्थान - बछरावां
साइट न चलने से मायूस होकर लौटे
शुक्रवार को सुबह 10 बजे बछरावां कस्बे में संचालित सहज जन सुविधा केंद्र में किसान बबलू ठंड से कांपते हुए पहुंचे, साइट न चलने से उनको मायूस होकर लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए वह पांच दिनों से परेशान हैं। केंद्र पर पहले से मौजूद फारु मदाखेडा के किसान शिव बहादुर, इचौली के शिव शंकर ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए और समय बढ़ाना चाहिए।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed