फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   farmers of mohan road get 1.50 crore compansation

इन्हें मिल सकता है डेढ़ करोड़ प्रति बीघा मुआवजा

Sat, 07 Sep 2013 08:34 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Sat, 07 Sep 2013 08:34 AM IST
विज्ञापन
farmers of mohan road get 1.50 crore compansation

25 लाख रुपए बीघा अब पुरानी बात हो गई है। किसानों को अब 1 से लेकर 1.50 करोड़ रुपए बीघा तक का भुगतान संभव है।

विज्ञापन


मोहान रोड के गांव प्यारेपुर और कलियाखेड़ा के लिए अर्जन की धारा-6 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सूचना शनिवार को सार्वजनिक कर दी जाएगी।

इसके बाद में प्रतिकर (मुआवजे) के लिए किसानों से समझौते की प्रक्रिया प्राधिकरण शुरू करेगा। यहां 270 हेक्टेयर का अर्जन एलडीए करेगा।

अगर अर्जन का शासनादेश होने से पहले संसद ने भूमि अर्जन का नया कानून पास कर दिया तो यहां के किसान बाजार भाव के दुगना मुआवजा पाने वाले राजधानी के पहले लाभार्थी होंगे।

यहां प्राधिकरण करीब 40 हजार मकान बनाने के लिए भविष्य में योजना लाएगा। करीब दो साल पहले मोहान रोड पर 750 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना एलडीए ने कर दी थी।
विज्ञापन


धारा 4 के तहत घोषणा होती है कि, इस गांव की भूमि अधिग्रहित कर ली गई है। इसके बाद में धारा-6 की प्रक्रिया लगभग एक महीने पहले शुरू की गई थी।

जिसको बीते रोज उपाध्यक्ष के आदेश अधिसूचित कर दिया गया है। पहले चरण में करीब 270 हेक्टेयर (668 एकड़) एकड़ भूमि एलडीए को मिल जानी है। गांव प्यारेपुर और कलियाखेड़ा से यह भूमि ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed