{"_id":"659c46bb8efa69024d0b7176","slug":"farmers-locked-cattle-in-school-raebareli-news-c-101-1-slko1032-9190-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किसानों ने स्कूल में बंद किए मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किसानों ने स्कूल में बंद किए मवेशी
Tue, 09 Jan 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में छुट्टा मवेशी किसानों की फसलों को चट कर रहे हैं। इसके लिए दिन रात फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। इसके विरोध में सोमवार को किसानों ने मवेशियों को प्राथमिक विद्यालय छीछेमऊ में बंद कर दिया। दोपहर तक कोई नहीं पहुंचा तो प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में मवेशियों को गोशाला पहुंचाया गया।
छेछेमऊ गांव के ग्रामीण राजमोहन, श्याम पाल, राकेश, राम सजीवन, कृष्णपाल, शिवराम, नंदलाल, अर्जुन, राम सजीवन साहू, संतलाल ने बताया कि छुट्टा मवेशियों के आतंक से किसानों को सर्द रात में फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मवेशियों को पकड़वाने के लिए बीडीओ से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
इससे गुस्साए किसानों ने खेतों में चर रहे मवेशियों को घेरकर प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल के अंदर बंद कर दिया। दोपहर बाद तक अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से हुई तो बीडीओ ने गोशाला तक मवेशियों को पहुंचाने के लिए वाहन भेजा। बीडीओ हबीबुल रब ने बताया कि मवेशियों को गोशाला भेजवा दिया गया है।