फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers in Banda learned modern farming techniques

Lucknow News: बांदा के किसानों ने आधुनिक खेती का सीखा तरीका

Sat, 01 Aug 2026 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers in Banda learned modern farming techniques
-किसानों से बातचीत करते कुलपति डॉ. डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
कुमारगंज। बांदा जिले के किसानों का एक दल तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पहुंचा। शनिवार को किसानों ने कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

कुलपति ने किसानों से संवाद किया और फसल विविधीकरण, मूल्य संवर्धन और आधुनिक तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। कुलपति ने किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृषि केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और विपणन से किसान अपनी उपज का बेहतर मूल्य पा सकते हैं। किसानों को कृषि तकनीकी सूचना केंद्र की निशुल्क टेलीफोन सुविधा भी बताई गई। संस्थान के प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने तकनीकी सुविधाओं की सराहना की। किसानों ने उद्यान विज्ञान, पशुपालन और प्राकृतिक खेती महाविद्यालयों का अवलोकन किया। उन्होंने वैज्ञानिकों से बुंदेलखंड की जलवायु के अनुरूप कृषि तकनीकों की जानकारी ली। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed