फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers closed free animals in tehseel campus in Gonda.

Gonda: छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने तहसील परिसर में कैद किए गौवंश, अफरातफरी मची, प्रशासन के हाथ-पांव फूले

Mon, 13 Feb 2023 01:07 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, तरबगंज (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरबगंज (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Feb 2023 01:07 PM IST
सार

गोंडा जिले के तरबगंज में किसानों ने छुट्टा गौवंशों को तहसील परिसर में बंद कर दिया जिससे अफरातफरी मच गई। प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। जिले में किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं।

विज्ञापन
Farmers closed free animals in tehseel campus in Gonda.
तहसील परिसर में विचरण करते जानवर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्रामीण क्षेत्र में छुट्टा गौवंशों से हो रहे नुकसान व प्रशासन की हीलाहवाली से किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुबह 10 बजे तहसील परिसर के अंदर किसानों ने छुट्टे जानवरों को खदेड़ कर गेट बंद कर दिया।

विज्ञापन


स्थानीय ग्रामसभा रामापुर व पास के गांव सेमरा जमालखानी के किसानों ने घूम रहे छुट्टा मवेशियों को लाकर तहसील परिसर के अंदर कर दिया। इसके एक दिन पहले करनीपुर के प्राथमिक विद्यालय में किसानों ने छुट्टे मवेशियों को बंद कर दिया था जिससे सोमवार सुबह स्कूल आने वाले बच्चे गेट के बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही तहसील में भी छुट्टे जानवरों को लाकर आसपास के किसानों ने बंद करना शुरू कर दिया। 12 बजे तक करीब 60-70 मवेशी तहसील परिसर में कैद किये जा चुके थे जबकि किसान भी मवेशियों को खदेड़ अभी भी ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक तहसील परिसर में छुट्टे मवेशियों के अचानक भर जाने से अफरातफरी का माहौल बन गया। इतनी भारी संख्या में छुट्टा जानवरों के आ जाने से तहसील प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed