{"_id":"6137ab91fee9636b494cae6e","slug":"farmers-buried-under-debt-burden-under-bjp-rule-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले, भाजपा राज में किसान कर्ज के बोझ तले दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले, भाजपा राज में किसान कर्ज के बोझ तले दबे
Wed, 08 Sep 2021 01:19 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:19 AM IST
सार
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी एसआरएस यादव की पहली पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यालय में श्रदांजलि दी गई।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया, जबकि हकीकत यह है कि किसान कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। महंगाई की मार ने किसानों को तबाह कर दिया है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि सरकार किसानों के साथ हर स्तर पर जुल्म कर रही है। एक तरफ डीजल, खाद के दाम बढ़ा दिसे तो दूसरी तरफ उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है। आठ महीने में घरेलू रसोई गैस की कीमत में 190 रुपये की बढ़त हो गई है। नदी सफाई कराने का दावा किया जा रहा है, जबकि गोमती दुर्दशा की शिकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गड्ढामुक्त होने का दावा करने वाले उपमुख्यमंत्री को प्रदेश की सड़कों के गड्ढे नहीं दिख रहे हैं। गो संरक्षण के नाम पर सियासत करने वाले मुख्यमंत्री के राज में गोवंश की बदहाली जारी है।
विज्ञापन
कहीं हुआ भंडारा तो कहीं गरीबों को बांटे फल
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी एसआरएस यादव की पहली पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यालय में श्रदांजलि दी गई। इस दौरान उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, डॉ. राजपाल कश्यप, अरविंद सिंह, रामशंकर यादव, विकास यादव, बार एसोसिएशन महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। सपा कार्यालय के बाहर समाजवादी रसोई का संचालन किया गया।
विज्ञापन