फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers are wandering for fertilizers and are getting disappointed

Lucknow News: खाद के लिए भटक रहे किसानए हाथ लग रही मायूसी

Fri, 22 Aug 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers are wandering for fertilizers and are getting disappointed
नगराम, मोहनलालगंज और सरोजनी नगर के साधन सहकारी स​मितियों पर खाद के लिए जुटे किसान।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। विभागीय मंत्री से लेकर डीएम तक का दावा है कि कहीं भी उर्वरक का संकट नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने हिदायत दी है कि कहीं भी उर्वरक का संकट नहीं होना चाहिए। इसके बाद भी जिले में उर्वरक की किल्लत बरकरार है। बृहस्पतिवार को सहकारी समितियों पर उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर अमर उजाला की पड़ताल में इसकी पुष्टि हुई। कहीं यूरिया के लिए नोकझोंक हुई तो कहीं भीड़ बढ़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी। कुछ समिति पर ताला लटका मिला।
विज्ञापन

000
केस-1

उर्वरक नहीं मिलने पर जमकर नोकझोंक, पुलिस पहुंची
काकोरी : खाद की पर्याप्त उपलब्धता का दावा सुन काकोरी क्षेत्र के किसान बृहस्पतिवार को सिरगामऊ, मुजफ्फरनगर पलिया, खुशहालगंज, पहिया आजमपुर और सकरा स्थित समितियों पर पहुंचकर लाइन में लग गए। कुछ देर बाद कर्मचारियों ने खाद न होने की बात बताई इससे किसान आक्रोशित हो गए। सकरा समिति के कर्मचारियों व किसानों में इसे लेकर तीखी झड़प हुई। नौबत मारपीट तक पहुंचने लगी तो समिति के कर्मचारी भाग गए। यहां पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन


000

केस-2
भीड़ बढ़ी तो पुलिस बुलानी पड़ी
नगराम। गढ़ा समिति पर बृहस्पतिवार को खाद लेकर आ रहा ट्रक रास्ते में ही पलट गया। अब यहां शुक्रवार को वितरण किया जाएगा। सचिव हरिश्चंद्र ने बताया कि अन्य इलाकों से लोग वहां खाद पहुंच गए थे। भीड़ बढ़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी। सिरौना के किसान रामकुमार पांडेय ने बताया कि 12 बीघा खेत में वह धान की खेती कर रहे हैं। 12 बोरी खाद चाहिए, लेकिन मिल नहीं रही। जौखंडी के संजय सिंह ने बताया कि वह बहरौली समिति पर खाद लेने गए। वहां लंबी कतार देखकर वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
केस-3

आज-कल गाड़ी आने की बात कर लौटाए जा रहे
मलिहाबाद। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर दो दिनों से यूरिया नहीं है। कर्मचारी आज कल गाड़ी आने की बात कह रहे हैं। किसान रामकैलाश ने बताया कि वह खड़ौहा गांव सात बोरी यूरिया लेने गए थे, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। महोदईया गांव के अरबी हसन ने बताया कि न्यूनता, साहिलमऊ, बड़ी-गढ़ी की समितियों पर यूरिया नहीं है।

000
केस-4

दो समितियों में स्टॉक खत्म, किसान परेशान
मलिहाबाद। रहटा और रहीमाबाद की साधन सहकारी समितियां बृहस्पतिवार को बंद मिलीं। रहटा समिति के सचिव मोहित ने बताया कि लगभग 200 से अधिक लोगों को खाद देने का बाद स्टॉक खत्म हो चुका है। अभी 15 से 20 लोगों के अभिलेख जमा है। नई खेप शुक्रवार को आएगी तब वितरण किया जाएगा। रहीमाबाद के सचिव आसिफ ने बताया कि मंगलवार को जो स्टॉक आया था वह बुधवार देर रात किसानों को वितरित कर दिया गया। किसान जीत बहादुर, कमलेश, राधेश्याम, राजाराम आदि का कहना है कि पूरे दिन की मजदूरी छोड़ कर खाद के लिए लाइन लगाना पड़ रहा है, इसके बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

000

केस-5
समिति पर लटका था ताला, चक्कर लगा रहे किसान
मोहनलालगंज। मऊ साधन सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को ताला लटका मिला। फोन पर संपर्क करने पर समिति के एक कर्मचारी ने बताया कि खाद तो है लेकिन सचिव के न होने के कारण समिति बंद है। बेलहनी के शिवकुमार, पचौरी के अजीत, आनंदपुर के राम सागर, खुजेहटा राजू ने बताया एक सप्ताह से यूरिया खाद के लिए केंद्र का चक्कर वह लोग लगा रहे हैं। कृषक सेवा केंद्र के सचिव मनोज ने बताया कि बृहस्पतिवार को यूरिया खाद गोदाम पर आई है जो अब किसानों को वितरित की जाएगी।

000

केस-6
यूरिया पहुंची पर शाम तक नहीं हुआ वितरण
पलिया। बाहर और मुबारकपुर में बृहस्पतिवार दोपहर को 400 बोरी यूरिया पहुंची, लेकिन शाम तक वितरण शुरू नहीं हो सका। सचिव ने शुक्रवार सुबह से वितरण की बात कही। पलिया गांव के अहमद अली ने बताया कि मुबारकपुर में यूरिया नहीं मिल रही सिर्फ डीएपी बांटी जा रही है। जलियामऊ के महेश व अजमत नगर के सोनू व रमाकांत ने बताया कि यूरिया के लिए वे समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कहीं मिल नहीं रही। जलियामऊ निवासी गंगा राम ने बताया समितियों पर खाद के लिए टकराने का आरोप लगाया। मुजफ्फरनगर गांव के अमित ने बताया कि दो बोरी यूरिया लेनी थी, यहां आने पर पता चला कि खाद ही नहीं है।

000
यूरिया वितरण में पक्षपात का आरोप
बख्शी का तालाब। कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू ने महिगवां किसान सेवा सहकारी समिति में यूरिया के वितरण में गड़बड़ी और पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष संतोष द्विवेदी के साथ उन्होंने ग्रामीणों से बात की। किसानों ने गड़बड़ी की जानकारी दी। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है।


-

नगराम, मोहनलालगंज और सरोजनी नगर के साधन सहकारी समितियों पर खाद के लिए जुटे किसान। 

नगराम, मोहनलालगंज और सरोजनी नगर के साधन सहकारी समितियों पर खाद के लिए जुटे किसान। - फोटो : संवाद

नगराम, मोहनलालगंज और सरोजनी नगर के साधन सहकारी समितियों पर खाद के लिए जुटे किसान। 

नगराम, मोहनलालगंज और सरोजनी नगर के साधन सहकारी समितियों पर खाद के लिए जुटे किसान। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed