फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers are getting sticks instead of fertilizers: MP

किसानों को खाद के बदले मिल रहीं लाठियां : सांसद

Sun, 24 Aug 2025 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 24 Aug 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Farmers are getting sticks instead of fertilizers: MP
अयोध्या। भाजपा सरकार में किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। जो सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रही थी, उसी के राज में किसानों पर खाद के बदले लाठियां बरसाई जा रही हैं। यह बातें रविवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद अवधेश प्रसाद ने कहीं। उन्होंने कहा कि एक ओर छुट्टा पशु किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं तो दूसरी ओर उन्हें समय से खाद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

यही यूरिया भाजपा से जुड़े लोगों के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर बाहर भेज दी जा रही है। खाद की कालाबाजारी में भाजपा कार्यकर्ता सीधे तौर पर शामिल हैं। जबकि, मेहनतकश किसान खाद की एक बोरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। यदि किसानों को समय पर खाद और सुरक्षा नहीं मिली तो आने वाले दिनों में भाजपा को गंभीर जनविरोध का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय, छोटेलाल यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed