{"_id":"69c055dcaca58589800b3efc","slug":"farmers-are-angry-due-to-lack-of-cleaning-of-drains-lucknow-news-c-13-lko1096-1656076-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ड्रेनों की सफाई न होने से किसान नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ड्रेनों की सफाई न होने से किसान नाराज
Mon, 23 Mar 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
नदौली गांव में बैठक करते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
नगराम। नदौली गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की हुई बैठक में ड्रेन सफाई के मुद्दे पर किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बैठक में नदौली इंटरनेशनल ड्रेन और सिरौना ड्रेन की सिल्ट सफाई अब तक शुरू न होने पर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के मंडल महामंत्री हरिपाल वर्मा ने कहा कि तराई इलाके में जल निकासी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हर वर्ष जलभराव से पहले फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो जाती हैं। किसानों ने बताया कि सिरौना ड्रेन की जिम्मेदारी शारदा सहायक खंड-28, हैदरगढ़ (बाराबंकी) के पास है, जबकि नदौली इंटरनेशनल ड्रेन से जुड़े अधिकारियों का कार्यालय उन्नाव में है।
किसानों ने चेतावनी देते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि एक महीने में ड्रेनों की सफाई का काम शुरू नहीं हुआ, तो संगठन संबंधित विभागों के मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। बैठक में कृष्ण पाल सिंह, राजेश सिंह, धीरज कुमार, देशपाल, दीप कुमार समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे। किसानों ने एकजुट होकर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।