{"_id":"68f3ee5a72d27f8a2d01faed","slug":"farmers-anger-erupted-over-the-shortage-of-fertilizer-and-water-officials-came-out-lucknow-news-c-13-knp1050-1433764-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खाद-पानी की किल्लत पर फूटा किसानों का गुस्सा, अधिकारी बाहर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खाद-पानी की किल्लत पर फूटा किसानों का गुस्सा, अधिकारी बाहर निकले
विज्ञापन
हंगामा करते किसान।
मोहनलालगंज। खाद, पानी सहित कई मांगें पूरी न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) से जुड़े किसानों ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की। हंगामे के दौरान तहसील में मौजूद अधिकारी और वादकारी बाहर चले गए।
डीएपी व पानी की समस्या को लेकर किसानों ने दस दिन पहले एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन समाधान न होने पर वे फिर पहुंचे। तहसीलदार ऋतुराज शुक्ला ने उन्हें आश्वासन देकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन किसान एसडीएम से ऊपर के अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एआर सहकारिता वैशाली सिंह के लिखित आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
एक वर्ष से विधवा पेंशन नहीं मिली
मलिहाबाद समाधान दिवस में ग्राम बदौरा निवासी शांति देवी ने शिकायत की कि उन्हें एक वर्ष से विधवा पेंशन नहीं मिली है। कई बार संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, ग्राम शेरपुर भौसा निवासी प्रेमश्वर ने बताया कि उनके पौत्र सिद्धांत का आरटीई के तहत वर्ष 2023 में जागृति इंटर कॉलेज कुंडरा, मलिहाबाद में प्रवेश हुआ था, लेकिन अब तक विद्यालय को फीस पूर्ति की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। इससे पूर्व भी वह समाधान दिवस में इस संबंध में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। -संवाद
विज्ञापन
भूमि विवाद के कई मामले आए सामने
सरोजनीनगर तहसील परिसर में लगे समाधान दिवस में भूमि विवाद से जुड़े कई प्रकरण सामने आए। बैठक की अध्यक्षता एडीएम (सिविल सप्लाई) डॉ. ज्योति गौतम ने की। खरिका निवासी पूजा पत्नी मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि इंद्र बहादुर सिंह पुत्र दुक्खन सिंह (निवासी-जौनपुर, वर्तमान पता बिजनौर, लखनऊ) ने स्वामित्व से अधिक भूमि के बैनामे कर कई लोगों को प्लॉट हस्तांतरित किए हैं। उनके अनुसार क्षेत्रीय लेखपाल ने विपक्षी के प्रभाव में गलत आख्या दी, जिससे मामला बिना जांच के समाप्त कर दिया गया। वहीं, फतेहगंज निवासी महेश कुमार ने शिकायत की कि राम उजागर लाल नवराती देवी स्कूल बिना मानकों के संचालित हो रहा है। प्रशासन ने सभी शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। -संवाद
प्रधानों से फोन पर गाली-गलौज का आरोप
बीकेटी तहसील में दरियापुर की महिला प्रधान फूलमती, नगर चौगवा की प्रधान मधु और चक पृथ्वीपुर के प्रधान सरोज कुमार ने प्रभारी अधिकारी पूजा पांडेय को लिखित शिकायत देकर एक महिला पर फोन पर रुपये मांगने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। प्रधानों ने बताया कि पैसे देने से इंकार करने पर महिला ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। प्रभारी अधिकारी ने पुलिस को जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। -संवाद