{"_id":"6a1f420b574a6b39f0079b4a","slug":"farmer-registry-stuck-due-to-non-determination-of-share-lucknow-news-c-13-lko1070-1764296-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंश निर्धारण न होने से अटकी फार्मर रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंश निर्धारण न होने से अटकी फार्मर रजिस्ट्री
Wed, 03 Jun 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
नगराम। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने में काफी परेशानी हो रही है। लेखपालों पर खतौनी में खातेदारों के हिस्से का निर्धारण न करने का आरोप है। इससे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य रुक गया है। किसानों की शिकायत है कि अधिकारियों से फरियाद के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही।
शासन विभिन्न कृषि योजनाओं और उर्वरक वितरण को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ रहा है। पूरी जमीन दर्ज न होने पर किसान सरकारी सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं।
करोरवा गांव के किसान उमा शंकर ने बताया कि उनके साथ उनके भाइयों रवि शंकर, हरि शंकर और शिव शंकर का अंश निर्धारित नहीं है। इससे उनकी फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर नहीं दिख रही। सेल्हूमऊ पंचायत के गुलाल खेड़ा निवासी अंबिका प्रसाद सहित कई अन्य किसान भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं। एसडीएम मोहनलालगंज पवन पटेल ने जल्द ही हिस्सेदारी तय कराकर प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया है।