फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmer fell from tree while plucking mangoes, died

Lucknow News: आम तोड़ते समय पेड़ से गिरा किसान, मौत

Wed, 31 May 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 31 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer fell from tree while plucking mangoes, died
रायबरेली। थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह आम तोड़ने गया किसान पेड़ से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर घर वाले पहुंचे। मझिलहा गांव निवासी भुसई (58) सोमवार की देर शाम खाना खाकर अपने खेत की रखवाली करने गया था। सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो विनोद यादव की आम की बाग स्थित नाले के पास भुसई का शव पड़ा मिला दिखा। उसके सिर पर चोट का निशान था। पास में ही आम की टूटी डाल पड़ी थी। कुछ आम बिखरे हुए पड़े थे। ग्रामीणों को आशंका है कि भुसई आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा होगा।
विज्ञापन

डाल टूटने से वह नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। भुसई की पत्नी की मौत पहले ही मौत हो चुकी है। उसके एक बेटा सुशील (19) भट्टे पर मजदूरी करता है। बेटी औसाना देवी की शादी हो चुकी है। वह अपनी ससुराल में रहती है। मृतक अकेला रहता था। एसओ जेपी सिंह ने बताया कि पुत्री औसाना देवी की तहरीर पर लिखापढ़ी की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed