फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmer dies after threat from inspector and constable

Lucknow News: दरोगा व सिपाही की धमकी के बाद किसान की मौत

Wed, 07 Aug 2024 04:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 07 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after threat from inspector and constable
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र के बेलाखारा गांव के रहने वाले एक किसान की सोमवार रात मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजन व ग्रामीण दरोगा व सिपाही की धमकी के बाद किसान की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस कर्मियों पर 10 हजार रुपये न देने पर जेल भेजने की धमकी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


किसान की मौत को लेकर एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन होता रहा। भाजपा नेता ने भी पहुंचकर पुलिस कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस की ज्यादती के चलते किसान की जान गई। सीओ सदर अमित सिंह ने परिजनों व लोगों के बयान दर्ज किए और जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई करने की बात कही। मृतक किसान की पत्नी ने दरोगा व सिपाही के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, बेलाखारा गांव निवासी रमेश कुमार (52) की रात करीब 11 बजे अचानक मौत हो गई। रमेश की मौत से सुबह परिजन व ग्रामीण आक्रोश जताते हुए पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे। गांव की जगदेई ने बताया कि 28 जुलाई को पड़ोसियों ने उसके देवर के साथ मारपीट की थी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज किया। उल्टा देवर को ही थाने पर बैठाए रखा। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम भदोखर थाने में तैनात एक दरोगा व सिपाही घर आए। देवर शिवकेश के बारे में जानकारी ली। देवर अस्पताल इलाज कराने गए थे। घर पर उनके पति रमेश थे। दरोगा व सिपाही ने उनके पति को धमकी दी कि 10 हजार रुपये दो, वरना जेल भेज देंगे। इससे उनके पति घबरा गए और रात में ही उनकी मौत हो गई।
किसान की मौत की सूचना पर भाजपा नेता अनीता श्रीवास्तव मौके पर पहुंची। बताया कि पुलिस उल्टा परिजनों पर दबाव बना रही है। शव का पोस्टमार्टम नहीं करा रही थी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुई। बवाल बढ़ने पर सीओ सदर अमित सिंह ने पहुंचकर प्रकरण की जांच कराने का भरोसा देते हुए लोगों को शांत कराया।
थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि दरोगा व सिपाही पीड़ित परिवार के बयान लेने गए थे। किसी को धमकाया नहीं था।

थम नहीं रहे अपनों के आंसू
किसान रमेश की मौत से परिजनों के आंसूू नहीं थम रहे हैं। पत्नी जगदेई का कहना है कि सब ठीकठाक चल रहा था। दरोगा व सिपाही की धमकी के बाद उनका सुहाग छिन गया है। सिपाही आरोपी पक्ष का पक्ष ले रहा था। सिपाही के कहने पर दरोगा ने भी पति को जेल भेजने की धमकी दी थी। पति घबराए हुए थे। इसी वजह से उनकी मौत हुई।


दरोगा व सिपाही बेलाखारा गांव रमेश के घर आधार कार्ड लेने व बयान दर्ज करने गए थे। पूछताछ में दरोगा व सिपाही ने पीड़ित पक्ष को धमकाने की बात से इंकार किया है। तहरीर की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद किसान की मौत की सही वजह सामने आएगी। हार्टअटैक के चलते किसान की मौत होने की आशंका है।
- अमित सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed