फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmer dies after getting stuck in the wheel of a truck

Lucknow News: ट्रक के पहिये में फंसकर किसान की मौत

Mon, 04 Aug 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after getting stuck in the wheel of a truck
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में रविवार को खेत में खाद डालकर बाइक से वापस लौट रहे बुजुर्ग किसान रफीक खान (67) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

रफीक बिजनौर के माती गांव के रहने वाले थे। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। भुइयनताल पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरे और उसके पहिये में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने आरोपी चालक को दौड़ाया तो वह ट्रक छोड़कर भाग निकला। उनके परिवार में पत्नी मीना, दो बेटे शाहिद, सलमान, दो बेटियां रजिया व राबिया हैं। इंस्पेक्टर बिजनौर एसएन महादेवन ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। नंबर की मदद सेे चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार रफीक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed