{"_id":"69b71d764764238f6800f76b","slug":"farmer-committed-suicide-by-consuming-poison-lucknow-news-c-13-knp1002-1646362-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किसान ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किसान ने जहर खाकर दी जान
Mon, 16 Mar 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
सरोजनीनगर। बंथरा के रामचौरा गांव निवासी किसान अंबर (25) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इससे पहले उन्होंने छोटे भाई को फोन कर जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
अंबर के परिजनों के अनुसार, वह शनिवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार शाम अंबर ने छोटे भाई सूरज को फोन कर बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है और बाराबिरवा नहर के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो अंबर अचेत पड़े मिले। घरवालों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार शाम उनकी मौत हो गई। अंबर की शादी बीते चार फरवरी को अर्चना के साथ हुई थी। परिवार में मां कुसुम, पिता राम आधार, बड़ा भाई मुकेश और छोटा भाई सूरज हैं। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह का कहना है कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।