{"_id":"5e0c68368ebc3e87ca32f723","slug":"fare-of-trains-increased-in-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए साल से ट्रेनों का सफर हुआ महंगा, यहां देखें- किराये की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से ट्रेनों का सफर हुआ महंगा, यहां देखें- किराये की लिस्ट
Wed, 01 Jan 2020 03:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Jan 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने मंगलवार आधी रात 12 बजे से किराये के नये रेट प्रभावी कर दिए। इससे एक जनवरी से सामान्य से लेकर आरक्षित श्रेणी तक का किराया बढ़ गया। लखनऊ से दिल्ली तक का किराया 20 रुपये तक महंगा हुआ है। सामान्य श्रेणी के कोच में सफर करने पर पहले से 10 रुपये और आरक्षित श्रेणी के कोच में सफर पर 20 रुपये अधिक किराया देना होगा।
विज्ञापन
एसी-3 कोच में एक यात्री का जो किराया 688 रुपये था वह बढ़कर 708 और एसी-2 का 996 से बढ़कर 1016 रुपये हो गया है। इस किराये में अतिरिक्त रूप से जीएसटी एवं आरक्षण शुल्क आदि भी शामिल होंगे। इसी प्रकार लखनऊ से मुंबई जाने वालों को अब स्लीपर में 29 और एसी क्लास में 57 रुपये अधिक देने होंगे।
विज्ञापन
लखनऊ से चेन्नई का स्लीपर कोच का किराया 42 रुपये और एसी कोच में 84 रुपये अधिक चुकाना पड़ेगा। लखनऊ से यशवंतपुर जाने वाले यात्रियों को स्लीपर कोच में 45 रुपये और एसी कोच में 90 रुपये अधिक देने होंगे। इसके साथ ही लखनऊ से रायपुर जाने के लिए 35 रुपये का अधिक किराया भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
किराए में सुपरफास्ट, रिजर्वेशन चार्ज शामिल होगा
प्रतीकात्मक तस्वीर