{"_id":"683d4700f2ebe7a0e70445ef","slug":"farangi-mahali-issued-advisory-regarding-eid-ul-azha-said-do-not-shed-blood-in-drains-take-care-of-cleanliness-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा पर्व: मौलाना फरंगी महली ने जारी की एडवाइजरी, बोले- नालियों में न बहाएं खून... सफाई का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा पर्व: मौलाना फरंगी महली ने जारी की एडवाइजरी, बोले- नालियों में न बहाएं खून... सफाई का रखें ध्यान
Mon, 02 Jun 2025 12:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:12 PM IST
सार
ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद नालियों में खून न बहाएं। आसपास सफाई का ध्यान रखें। अपने परिवार के साथ-साथ सीमा पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों की सुरक्षा के लिए भी दुआ करें।
विज्ञापन
ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
राजधानी लखनऊ के ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सोमवार को 'ईद-उल-अजहा' पर्व को लेकर एडवाइजरी जारी की है। 12 सूत्रीय एडवाइजरी में उन्होंने साफ-सफाई से लेकर कुर्बानी तक के लिए कई बातें कहीं।
विज्ञापन
फरंगी महली ने मुसलमानों को सलाह दी कि कुर्बानी की रस्म अदा करते समय स्वच्छता का ध्यान रखें। आसापास साफ-सफाई बनाए रखें। सड़क किनारे या गलियों में कुर्बानी की रस्म नहीं करें। निर्धारित स्थानों पर ही इसे अदा करें।
विज्ञापन
सैनिकों की सुरक्षा के लिए भी दुआ करें
आगे कहा कि खून को नालियों में बहाने से बचना चाहिए। इसे कच्ची मिट्टी में दबा दें। ताकि यह पौधों के लिए खाद का काम करे। कुर्बानी की रस्म का कोई वीडियो या फोटो न लें और न ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। कुर्बानी के जानवर का एक हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों में बांटें। अपने परिवार के साथ-साथ सीमा पर हमारे देश की रक्षा करने वाले सैनिकों की सुरक्षा के लिए भी दुआ करें।
विज्ञापन