फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farah Khan speaks about casting couch.

'साथ सोने के लिए कोई 100 करोड़ नहीं देता होगा'

Mon, 13 Apr 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Apr 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farah Khan speaks about casting couch.

फिक्की की महिला शाखा एफएलओ के लखनऊ-कानपुर में 13वें अध्याय के लॉन्चिंग समारोह में फिल्म निर्माता फराह खान को महिलाओं के कई सवालों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


किसी ने उनसे बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर सवाल किया तो किसी ने पूछा कि वह महिलाओं पर केंद्रित फिल्में क्यों नहीं बनाती। आई जानें फराह खान को किन सवालों से होना पड़ा रूबरू...
विज्ञापन


बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की वजह से यह क्षेत्र महिलाओं के लिए कितना सुरक्षित है?
- मेरा ख्याल है कि कोई 100 करोड़ रुपये किसी के साथ सोने के लिए खर्च नहीं करता होगा। इस तरह की चीजें ‘ए’ ग्रेड फिल्मों में नहीं होती। हो सकता है कि ‘बी’ और ‘सी’ ग्रेड फिल्मों में ऐसा होता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप महिलाओं पर केंद्रित फिल्में क्यों नहीं बनातीं?

- माता-पिता ने लैंगिक भेदभाव नहीं सिखाया। जो विषय अच्छा लगता है उस पर फिल्म बनाना पसंद करती हूं। मेरा फिल्म बनाने का उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करना है। हालांकि वह इस बात का ध्यान जरूरी रखती हूं कि कोई भी फिल्म गलत संदेश न दे।

शाहरुख खान से भी करवाए हैं आइटम सांग

Farah Khan speaks about casting couch.

बॉलीवुड में महिला डायरेक्टर की कमी का क्या कारण है?
- ऐसा नहीं है। बॉलीवुड में भी बहुत सी महिला डायरेक्टर हैं जिनके काम पर कम ध्यान दिया जाता है।

लेकिन पिछले कुछ समय में जिस तरह से महिला डायरेक्टर अच्छा काम कर रही हैं उसके अनुसार आने वाले समय में पुरुष डायरेक्टर के लिए अलग से अवॉर्ड की व्यवस्था करनी पड़ेगी। जिनको लगता है कि महिला डायरेक्टर छोटी फिल्में बनाती हैं उनको अपनी सोच बदलनी होगी।

फिल्मों में एक्ट्रेस या महिला मॉडल से ही क्यों आईटम सॉन्ग कराए जाते हैं?


- मैंने तो शाहरुख खान से भी आईटम सॉन्ग करा दिया है। यह अब सिर्फ एक कहने की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed