फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   family worried that their son may go on the wrong path, informed to police

20 दिन से लापता युवक ने मां को फोन कर कह दी ऐसी बात कि पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 10 Apr 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Apr 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
family worried that their son may go on the wrong path, informed to police
मो. आसिफ - फोटो : amar ujala
माल कस्बा से 20 दिन पहले लापता 21 वर्षीय मो. आसिफ के फोन ने पूरे परिवार की नींद उड़ा दी है। आसिफ ने अपनी मां को फोन किया-मैं अल्लाह के रास्ते पर जा रहा हूं। यही बात उसने अपने दोस्त से भी कही। फोन आने के बाद परिवार थाने पहुंच गया।
विज्ञापन


आसिफ के अपहरण का केस दर्ज कराया। परिवार को शक है कि उसे किसी ने गुमराह कर दिया है। वह गलत रास्ते पर जा सकता है। बहरहाल उसका फोन स्विच ऑफ है। पुलिस उससे संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आसिफ के पिता मो. हामिद की कस्बा में जूते की दुकान है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आसिफ 19 मार्च की शाम गायब हो गया। उसका पासपोर्ट, डीएल और अहम दस्तावेज भी गायब हैं। 22 मार्च की दोपहर करीब तीन बजे आसिफ ने मां शाहीन को फोन किया। उन्होंने बेटे से पूछताछ की तो वह बोला-अल्लाह के रास्ते पर जा रहा है और फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। आसिफ के दोस्त गुफरान ने भी उसे फोन किया लेकिन मोबाइल बंद होने के चलते बात नहीं हो सकी। 23 मार्च को गुफरान के फोन पर आसिफ का मोबाइल ऑन होने का मैसेज आया। उसने कॉल की तो आसिफ ने वही बात दोहराई। इस बीच आसिफ का कुछ पता न लगने पर सात अप्रैल को परिवारीजन माल थाना पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

अक्सर जमात में जाता था आसिफ

family worried that their son may go on the wrong path, informed to police
इंस्पेक्टर का कहना है कि छानबीन की गई तो पता चला कि आसिफ अक्सर जमात में जाता था। पहले भी वह बिना बताए कई दिन के लिए गायब रहा था। उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। आसिफ के चार-पांच साथियों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। कॉल डिटेल आने पर कई अहम जानकारियां मिलेंगी। आसिफ कम पढ़ा-लिखा है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव था या नहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है।

कभी विदेश नहीं गया आसिफ
इंस्पेक्टर ने बताया कि आसिफ कभी विदेश नहीं गया। उसने पासपोर्ट कब बनवाया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। उधर, इलाकाई लोगों के बीच चर्चा है कि वह विदेश जाने के लिए ही पासपोर्ट लेकर गया है। हालांकि, पुलिस इस दिशा में गंभीर नहीं है। अभी तक पुलिस ने किसी खुफिया एजेंसी को इस संवेदनशील मामले के बारे में सूचना तक नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed