{"_id":"5bd180d6bdec226954314039","slug":"family-tried-to-self-immolate-in-front-of-vidhan-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानभवन के सामने परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानभवन के सामने परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में विधान भवन के सामने गेट नंबर तीन पर एक परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की। जिसे काफी मशक्कत से पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। पूछताछ में परिवार ने बताया कि वह बहराइच के थाना हुजूरपुर गांव चिरइया टांड का रहने वाला है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पांच महीने पहले उनकी 14 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस से गुहार लगाने के बाद भी अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने औरैया के दिवियापुर के रहने वाले एक युवक सुधीर शर्मा पर अपहरण का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। जहां जाते हैं अधिकारी डराते, धमकाते हैं और पैसा मांगते हैं।इन बातों से परेशान होकर आत्मदाह करने आए थे।
विज्ञापन