फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   family of groom demanded dowry, case filed

वर पक्ष ने शादी से किया इनकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 13 Oct 2020 11:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Oct 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
family of groom demanded dowry, case filed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : BBC

लखनऊ में कृष्णानगर थानाक्षेत्र के कारोबारी की बेटी की शादी सरोजनीनगर के जिंदनखेड़ा निवासी रामशंकर गुप्ता के बेटे शिवा गुप्ता से तय हुई। शादी आठ दिसंबर को होनी थी। आरोप है कि इसके बाद वर पक्ष से लगातार दहेज की मांग बढ़ने लगी। सितंबर में दूल्हे के लिए दो सोने की अंगूठी, चेन और दो तोला सोने की मांग की गई।

विज्ञापन


लड़की वालों ने विरोध किया तो शादी ही तोड़ दी। युवती के पिता की तहरीर पर कृष्णानगर थाने में लड़के समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की के पिता का आरोप है कि शादी तय होने के बाद वर पक्ष ने 12 लाख रुपये की मांग की, जिसके लिए हामी भी भर दी थी।
विज्ञापन


जुलाई में पांच लाख रुपये भी दहेज के पहुंचा दिए। बरीक्षा में एक लाख दस हजार नकद भी चढ़ाया। इसके बाद बुलेट की मांग की। दो सोने की अंगूठी, अन्य जेवर व दो तोले सोने की मांग करने लगे, जिसे देने में असमर्थता जताई तो लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, युवती के पिता की तहरीर पर रामशंकर गुप्ता, शिवा गुप्ता, सीता गुप्ता, अमन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मुकेश की पत्नी, सरनम गुप्ता व सरनम की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed