{"_id":"68ab6fb97486989da2010791","slug":"family-members-recited-the-poems-of-gurumukhi-writers-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1352690-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परिजनों ने किया गुरुमुखी रचनाकारों की कविताओं का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परिजनों ने किया गुरुमुखी रचनाकारों की कविताओं का पाठ
विज्ञापन
आजाद लेखक कवि सभा की ओर से रविवार को आलमबाग के चंदर नगर में स्थित गुरु तेगबहादुर भवन में संस्था
लखनऊ। आजाद लेखक कवि सभा की ओर से रविवार को आलमबाग के चंदर नगर में स्थित गुरु तेगबहादुर भवन में संस्था के संस्थापकों की स्मृति में समारोह का आयोजन किया गया। स्मृतिशेष रचनाकारों के परिजनों ने उनकी कविताओं का पाठ किया। इस अवसर पर उन तीनों रचनाकारों की लिखी पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोंगा ने कहा कि लखनऊ में कवि स्व. नरेंद्र सिंह ''गुलशन'', स्व. त्रिलोचन सिंह ''चन'' और स्व. हरमिंदर सिंह ''दीवाना'' की त्रयी ने देश में अपने मौलिक कृतित्व और व्यक्तित्व से पूरे प्रदेश को गौरवांवित किया। संयोजक त्रिलोक सिंह बहल ने कहा कि आजाद लेखक कवि सभा की स्थापना इन्हीं तीनों रचनाकारों ने चार दशक पहले की थी। चन जी संस्थापक महासचिव थे तो गुलशन जी अध्यक्ष गुलशन और दीवाना जी संस्थापक सदस्य थे। समारोह में गुलशन जी की पत्नी हरभजन कौर, चन जी की पत्नी सुरिंदर कौर और दीवाना जी के सुपुत्र जसपिंदर सिंह को सम्मानित किया गया।
समारोह में हरपाल सिंह गुलाटी, निर्मल सिंह ने तीनों कवियों के कृतित्व और व्यक्तित्व के बारे में बताया। अजीत सिंह, त्रिलोक सिंह बहल ने हरमिंदर सिंह ''दीवाना'' जी के पौत्र हरगुन सिंह और अन्य ने तीनों कवियों की हिंदी, उर्दू कविताओं का सस्वर कविता पाठ भी किया। संचालन सरबजीत सिंह बख्शीश ने किया। इस दौरान रमनदीप सिंह बहल, जगजोत सिंह बहल, जसविंदर सिंह, वरिष्ठ रचनाकार शिवभजन कमलेश समेत अन्य गुरुद्वारों के वरिष्ठ प्रतिनिधि व साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।