फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Family members file complaint alleging murder; police treat it as suicide.

Lucknow News: परिजनों ने दी हत्या की तहरीर, पुलिस मान रही आत्महत्या

Fri, 04 Sep 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Family members file complaint alleging murder; police treat it as suicide.
गुडंबा। गुडंबा के फूलबाग कॉलोनी निवासी नीलम (22) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। मृतका के भाई सीतापुर के रामपुर कला निवासी रामनरेश ने मकान मालकिन और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गुडंबा थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस की जांच में नीलम के प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


सीतापुर के रामपुर कला निवासी नीलम कुर्सी रोड स्थित एक अपार्टमेंट में परिवहन विभाग के अधिकारी के माता-पिता की देखरेख के लिए फ्लैट में रहकर काम करती थी। उसकी बड़ी बहन किरण फूलबाग कॉलोनी में रहती है और घरेलू काम करती है। किरण के मुताबिक, 31 अगस्त की दोपहर नीलम अपार्टमेंट से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो मकान मालकिन ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद मकान मालकिन ने किरण को सूचना दी। गुडंबा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी। बुधवार दोपहर आईईटी परिसर से लगे जंगल में पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से नीलम का शव लटका मिला। पास में उसका मोबाइल और चप्पल पड़ी थीं। मोबाइल के जरिये शव की पहचान हुई। पुलिस ने नीलम के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो उसके गांव के पास रहने वाले एक युवक से प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिली। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। पुलिस अब युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एक युवक भी नजर आया, पुलिस तलाश में लगी
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि नीलम अकेले आईईटी परिसर की ओर जाती हुई दिखाई दी थी। हालांकि, इस दौरान एक युवक भी उसके आसपास नजर आया था। पुलिस पता लगा रही है कि वह युवक कौन था और नीलम से उसका कोई संबंध था या नहीं। अतिरिक्त निरीक्षक गुडंबा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि नीलम की कॉल डिटेल के आधार पर उससे जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed