{"_id":"597abf914f1c1b86328b491d","slug":"family-members-died-in-roof-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में मकान की छत ढही, चार लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में मकान की छत ढही, चार लोगों की मौत, तीन घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट में गुरुवार देर रात कमरे की छत ढहने से दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। मरने वालों में दो मामा व दो भांजे हैं। ये लोग ननिहाल में रहकर पढ़ते थे।
विज्ञापन
तालगांव थाना क्षेत्र के कैमहरा निवासी सर्वेश के बच्चे प्रियांशु (7), नैमिष (5), राखी (9) अपने नाना रामकोट के ग्राम गोकुलपुर निवासी बंशीलाल के घर पर रहकर पढ़ाई करते थे। गुरुवार रात भोजन करने के बाद तीनों बच्चे छत पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। कुछ देर बाद नाना बंशीलाल के पुत्र सीताराम (21), राम सहारे (12), सियाराम (15) तथा बंशीलाल के भाई इतवारी लाल का पुत्र मोनू (15) भी पढ़ने आ गए। इस बीच देर रात अचानक छत भरभराकर ढह गई।
विज्ञापन
इससे छत पर मौजूद मामा-भांजे मलबे में दब गए। उधर, शोर सुनते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक प्रियांशु, नैमिष के अलावा उनके मामा राम सहारे व सीताराम की दबकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जबकि सर्वेश की पुत्री राखी, बंशीलाल के पुत्र सियाराम व इतवारी लाल का पुत्र मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने मोनू व सियाराम को नाजुक हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।