Lucknow News: पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों का हंगामा, अलग-अलग हुए अंतिम संस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे के बाद डॉक्टरों के पैनल को फिर से बुलाया गया और दोनों शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। शाम को पांच बजे के बाद पुलिस ने मानस के मामा अवधेश को शव सौंपे। पोस्टमार्टम हाउस पर दिव्या और मानस के रिश्तेदार एक-दूसरे से दूरी बनाए रहे। अवधेश ने देर शाम भांजे-भांजी का अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम पर कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। दिव्या और तूलिका के सिर में गोली फंसी मिली। मानस के सिर से गोली आरपार हो गई थी। दिव्या के चेहरे व सिर पर चोट के छह निशान मिले हैं।
दोनों पक्षों के वकीलों से पुलिस ने किया संपर्क
दिव्या ने पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर किया था। 18 अगस्त को कोर्ट में सुनवाई थी। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर 18 अगस्त को ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद से मानस ने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के वकीलों से संपर्क किया है। जानकारी जुटाई जा रही है कि कोर्ट परिसर में दंपती के बीच कहासुनी तो नहीं हुई थी। पुलिस कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
तूलिका को अकेला नहीं छोड़ना चाहता था मानस
रिश्तेदारों ने बताया कि मानस बहन से बहुत प्रेम करता था। तूलिका की तबीयत बिगड़ने के बाद वह उसका पूरा ध्यान रखता था। आरोप है कि दिव्या चाहती थी कि मानस उसके साथ अकेले रहे। वह तूलिका के साथ नहीं रहना चाहती थी। इस बात को लेकर दोनों में कई बार विवाद हुआ। मानस ने स्पष्ट कर दिया था कि वह बहन को अकेला नहीं छोड़ेगा। यही वजह है कि मानस ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या से पहले बहन की जान ले ली, क्योंकि तूलिका का ध्यान रखने वाला परिवार में कोई और नहीं था।
बहन का आरोप, दिव्या की पिटाई करता था आरोपी
दिव्या की बहन प्रज्ञा ने मानस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रज्ञा का आरोप है कि मानस दिव्या को प्रताड़ित करता था, इसीलिए वह उससे अलग होना चाहती थी। ऑनलाइन टमाटर मंगवाने पर अगर कोई टमाटर खराब निकल आता तो उसके लिए भी पीटता था। आरोप है कि फैमिली कोर्ट में काउंसलर के साथ भी मानस की झड़प हुई थी। प्रज्ञा का कहना है कि शादी के अगले ही दिन मानस ने घर के खर्च की लिस्ट तैयार कर दिव्या से आधा खर्च उठाने की शर्त रखी थी। बीते एक साल से दिव्या घर का खर्च नहीं उठा रही थी। मानस के नजर में ये धोखाधड़ी हो सकती है।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।

दिव्या मिश्रा के शोकाकुल परिजन।