फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   False post claiming over 100 people died in the fire

Lucknow News: अग्निकांड में 100 से ज्यादा लोगों के मरने की डाली झूठी पोस्ट

Sat, 18 Apr 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
False post claiming over 100 people died in the fire

विज्ञापन


लखनऊ। विकास नगर अग्निकांड को लेकर भ्रामक पोस्ट करने पर दो एफआईआर दर्ज की गई है। विकास नगर थाने में लेखराज पन्ना और मिनी स्टेडियम के हल्का प्रभारी ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है।




लेखराज पन्ना के हल्का प्रभारी दरोगा भानु प्रताप सिंह के मुताबिक इंस्टाग्राम पर news_artery आईडी से झोपड़पट्टी में हुए अग्निकांड के संबंध में वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो के टेक्स्ट में लिखा है कि मीडिया में सिर्फ चार को मृत दिखाया जा रहा है जबकि 100 से ज्यादा लोग जल कर मरे हैं। पोस्ट में ये भी कहा गया है कि यही पुलिस एक घंटे बाद लाठी मारेगी, लिखित में ले लो। यह पोस्ट सरकार की छवि धूमिल करने और लोगों में आक्रोश पैदा कर दंगा भड़काने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन


उधर, मिनी स्टेडियम के हल्का प्रभारी दरोगा अतुल कुमार ने इंस्टाग्राम आईडी mdali10k के संचालक मुहम्मद अली के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि अग्निकांड के संबंध में वीडियो पोस्ट करके कहा जा रहा है कि विकास नगर में 20 से 30 सिलिंडर ब्लास्ट हुए थे। पूरी दुनिया में खाना बनाने के लिए आसानी से एक सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इधर झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों को मारने के लिए 20 से 30 सिलिंडर आ गए। पोस्ट में आरोपी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों के साथ यूपी-बिहार के लोगों के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed