फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   False ceiling collapses in Civil Hospital's emergency ward; two injured.

Lucknow News: सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में फॉल्स सीलिंग गिरी, दो जख्मी

Wed, 10 Jun 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
False ceiling collapses in Civil Hospital's emergency ward; two injured.
सिविल अस्पताल
लखनऊ। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल में फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे दो महिला तीमारदार मामूली रूप से घायल हो गईं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आननफानन में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में दाेपहर करीब ढाई बजे फायर उपकरणों की मरम्मत हो रही थी। इसी दौरान फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा बेड पर गिर गया। हादसे में महिला तीमारदार विमला और एक अन्य महिला मामूली रूप से जख्मी हो गई। विमला इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर सात पर भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने आई थीं। सीलिंग का हिस्सा गिरने से उनके पैरों में हल्की चोटें आईं। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर इमरजेंसी वार्ड को खाली करा लिया गया। कुछ समय बाद स्थिति सामान्य होने पर वार्ड को फिर से खोला गया।
विज्ञापन

अस्पताल केनिदेशक डॉ. जीपी गुप्ता के मुताबिक, मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, घायल तीमारदारों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
चार दिन पहले बीआरडी अस्पताल में भी गिरी थी फॉल्स सीलिंग
महानगर स्थित भाऊराव देवरस अस्पताल में भी शनिवार को फॉल्स सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया था। गनीमत रही कि उस समय बेड पर नवजात शिशु के साथ लेटी प्रसूता बाल-बाल बच गई थी। इस घटना पर दो दिनों तक अस्पताल प्रशासन पर्दा डालने में जुटा रहा। घटना की जानकारी न तो उच्चाधिकारियों को दी गई और न ही हादसे के कारणों की जांच कराई गई। इस हादसे के बाद ठेकेदार और अफसरों की साठगांठ से अस्पताल में घटिया गुणवत्ता की फॉल्स सीलिंग लगाने के आरोप भी लगे। वहीं अब, सिविल अस्पताल की घटना ने भी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सिविल अस्पताल

सिविल अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed