फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake stats in transportation ministry

अफसरों ने 50 लाख किमी दौड़ा दी 450 बसें

Wed, 21 May 2014 12:10 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 May 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
fake stats in transportation ministry

मेरठ परिक्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों ने अप्रैल 2013 से फरवरी 2014 के बीच 450 बसों को कागजों पर 50 लाख किलोमीटर दौड़ा दी।

विज्ञापन


इतना नहीं क्षेत्रीय प्रबंधक इन आंकड़ों को परिवहन मंत्री के सामने समीक्षा बैठक में भी पेश कर चुके हैं।

दरअसल डीज़ल खर्च का बेहतर औसत दिखाने के लिए मूल आंकड़ों में की गई हेराफेरी का खुलासा नोडल अफसर एसके बनर्जी और वर्तमान क्षेत्रीय प्रबंधक पीआर बेलवरिया की संयुक्त जांच में हुआ है।
विज्ञापन


इस हेराफेरी में दो क्षेत्रीय प्रबंधक फंसते नजर आ रहे हैं। खुलासे के बाद निगम के प्रबंधक निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक बेलवरिया ने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र में निगम की कुल 450 बसों का संचालन सोहराब गेट, मेरठ, भैनाली, बड़ौत व गढ़ डिपो से होता है।

इन्हीं बसों का अप्रैल 2013 से फरवरी 2014 तक डीजल का औसत खर्च अधिक दर्शाया गया है।

यानी एक बस के एक महीने में कुल अर्जित किलोमीटर को सरकारी दस्तावेज में बढ़ा-चढ़ाकर अव्वल प्रगति रिपोर्ट हासिल कर ली।

आंकड़ों में यह हेराफेरी मेरठ परिक्षेत्र के तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप लाहा व डीबी सिंह के कार्यकाल में हुई।

फिलहाल लाहा ने मेरठ सिटी बस के प्रबंध निदेशक व डीबी सिंह चित्रकूटधाम परिक्षेत्र की कमान संभाल रखी है।

डीज़ल में हेराफेरी की होगी जांच
मेरठ परिक्षेत्र के पांच डिपो में सरकारी दस्तावेज पर साल भर में 450 बसों को 50 लाख किलोमीटर चलाए जाने के मामले की जांच वित्त नियंत्रक कृष्ण चंद करेंगे।

इसके लिए वित्त नियंत्रक जांच टीम के साथ जल्द ही मेरठ जाएंगे और रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed