फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake recruitments will be cancelled in Greater Noida Authority.

बसपा शासन में ग्रेटर नोएडा में हुईं नियुक्तियां रद्द करने की तैयारी, योगी सरकार ने मांगी जानकारी

Wed, 04 Sep 2019 12:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Sep 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Fake recruitments will be cancelled in Greater Noida Authority.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मायावती। - फोटो : amar ujala

बसपा शासन में ग्रेटर नोएडा में नियम-कायदे को ताक पर रखकर की गई भर्ती में बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। औद्योगिक विकास विभाग ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ से अनियमित भर्ती के दायरे में आए 58 कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में वर्ष 2002-03 में मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर से लेकर चपरासी के 67 पदों पर भर्ती की गई थी। बसपा सरकार जाने के बाद 15 वर्ष से अब तक इस मामले की तीन बार जांच हो चुकी है। हर बार भर्ती में अनियमिता की पुष्टि हुई और 58 लोगों की नियुक्ति नियम विरुद्ध करार दी गई। लेकिन कार्रवाई कभी नहीं हुई।
विज्ञापन


योगी सरकार बनने के बाद जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने यह मामला फिर उठाया था जिस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद औद्योगिक विकास विभाग के विशेष सचिव प्रभांशु श्रीवास्तव ने सीईओ ग्रेटर नोएडा को पत्र लिखकर जांच में अवैध नियुक्ति के चिह्नित कर्मियों के पदनाम, उनसे संबंधित आरोप पत्र और साक्ष्य सहित सभी जानकारी शासन को उपलब्ध कराने को कहा है। कार्रवाई शासन स्तर से होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अथॉरिटी से सूचनाएं आते ही कार्रवाई होगी। विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक मंगलवार शाम तक अथॉरिटी से सूचनाएं प्राप्त नहीं हुई हैं।

5 चरण में 67 भर्ती, 58 फर्जी

अथॉरिटी ने पांच चरणों में 67 लोगों की भर्ती की थी। इसमें से 58 कर्मियों की भर्ती में अलग-अलग तरह का फर्जीवाड़ा किया गया था। तमाम लोगों की भर्ती शैक्षिक योग्यता शिथिल कर की गई।

बैकलाग के आठ पद थे, लेकिन नियुक्ति 23 की कर दी गई। इसी तरह संविदा के 39 पद थे, लेकिन नियमित नियुक्ति कर दी गई। एससी-एसटी के लिए सुरक्षित पदों पर 5 गैर आरक्षित वर्ग के लोगों की नियुक्ति की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed