{"_id":"de9e347f0d9aa57fb9039f783af2da48","slug":"fake-passport-travel-arrested-in-oman","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव से जाना था विदेश, पहुंच गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव से जाना था विदेश, पहुंच गया जेल
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव का एक युवक नौकरी का सपना संजोए सोमवार को कुवैत पहुंच गया। एयरपोर्ट पर जांच के दौरान वीजा फर्जी पाए जाने पर उसे वापस लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन
इस मामले में इंटेलीजेंस ब्यूरो ने मंगलवार को सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी को जेल भेज दिया है।
माना जा रहा है कि युवक विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले रैकेट का शिकार हुआ है। पुलिस ने बताया कि ब्यूरो की तरफ से रमाकांत पांडेय ने इस मामले तहरीर दी है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि उन्नाव के डिबिया खेड़ा अचलगंज निवासी सतीश (35) रविवार रात 2:30 बजे लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से ओमान एयरलाइंस के विमान (डब्ल्यूआई-268) से कुवैत रवाना हुआ।
विज्ञापन
वहां एयरपोर्ट पर सतीश के वीजा की जांच की गई। वीजा फर्जी पाए जाने पर इंटेलीजेंस ब्यूरो को सूचना देने के साथ उसे वापस भेज दिया गया। सोमवार दोपहर 2:30 बजे सतीश लखनऊ पहुंचा।
इंटेलीजेंस ब्यूरो के रमाकांत पांडेय ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद मंगलवार को सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक सतीश को एक बिचौलिए ने वीजा मुहैया कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सतीश को जेल भेज दिया।