फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake notes worth Rs 81.83 lakh found in Reserve Bank's currency chest

रिजर्व बैंक के करंसी चेस्ट में मिले 81.83 लाख रुपये के जाली नोट

Mon, 02 Mar 2020 03:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Mar 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
Fake notes worth Rs 81.83 lakh found in Reserve Bank's currency chest
fake note

भारतीय रिजर्व बैंक के करेंसी चेस्ट में 81 लाख 83 हजार रुपये के जाली नोट पाए गए हैं। सभी नोट 1000 व 500 रुपये मूल्य के हैं। जाली करेंसी मिलने पर भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक प्रबंधक अनुपम प्रतीक कुजूर ने महानगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस नोटों की फोरेंसिक जांच करा रही है।

विज्ञापन


पुलिस निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि रिजर्व बैंक के करेंसी चेस्ट से मिले नोट वर्ष 2017 के जुलाई, अगस्त व सितंबर में जमा कराए गए थे। नोटों की गिनती व जांच में पता चला कि 500 रुपये के 7102 और 1000 रुपये के 4632 नोट जाली हैं। ये नोट किस बैंक शाखा में कब और किस व्यक्ति ने जमा किए थे, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


 इससे पूर्व भी करेंसी चेस्ट में 20, 50 व 100 रुपये के जाली नोट पकड़े गए थे। बीते वर्ष मई में स्थानीय बैंकों से करेंसी चेस्ट में आए नोटों की पड़ताल में कुल 264 जाली नोट पाए गए थे। इसमें 20 रुपये का एक नोट था जबकि 50 रुपये के 14 और 100 रुपये के 249 नोट थे। नोटों की कुल कीमत 25 हजार 620 रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 13 मार्च को भी करेंसी चेस्ट में 7952 जाली नोट मिले थे जिसमें 1000 रुपये के 3617, 500 के 3720, 100 के 614 और 50 रुपये का एक नोट शामिल था। उक्त नोटों की कीमत 55 लाख 38 हजार 450 रुपये थी। 


इलाहाबाद बैंक में भी 1000 रुपये के 57 व 500 रुपये के 407 जाली नोट पाए गए थे। इन नोटों की कीमत 2 लाख 60 हजार 500 रुपये थी। उक्त सभी नोट आठ नवंबर 2016 में नोटबंदी की घोषणा के बाद 31 दिसंबर 2016 तक इलाहाबाद बैंक की विभिन्न शाखाओं में जमा कराए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed