फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake notes worth 50 thousand rupees caught in ICICI Bank

Lucknow News: आईसीआईसीआई बैंक में पकड़े गए 50 हजार के जाली नोट

Sun, 27 Apr 2025 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fake notes worth 50 thousand rupees caught in ICICI Bank
आईसीआईसीआई बैंक में पकड़े गए 50 हजार के जाली नोट
लखनऊ। आईसीआईसीआई बैंक में 50 हजार के जाली नोट मिले हैं। इस संबंध में बैंक प्रबंधन की ओर से महानगर थाने में केस दर्ज किया गया है। बैंक में 500 के 100 नोट जाली पाए गए हैं।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन का कहना है कि जांच में तीन अप्रैल को यह गलती पकड़ी गई। महानगर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक बैंक के आईसीएमसी हेड संदीप श्रीवास्तव ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ग्राहक रायल किंग लिकर निवासी हंसराज टावर एनआर पार्क नोएडा की ओर से एकमुश्त एक करोड़ 76 लाख रुपये जमा कराए गए थे।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन ने इस संबंध में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस नोटों का फोरेंसिक लैब में परीक्षण करेगी। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर जाली नोट कहां से आए। इसके पीछे साजिश या फिर किसी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed