सोशल मीडिया पर फेक मैैसेज बढ़ा रहे परेशानी, शरारती तत्वों पर की जाएगी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ लोग कोरोना वायरस से निपटने की कवायद कर रहे हैं और घर में लॉक डाउन हैं। वहीं, दूसरी तरफ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर फेक मैसेज चलाकर परेशानी बढ़ा रहे हैं।
लॉक डाउन के दौरान तो इसकी बाढ़ सी आ गई है। पिछले दो दिनों से व्हाट्सएप ग्रुप पर लखनऊ समेत 12 जिलों में कर्फ्यू लगने की तो कहीं पर बिना पढ़े यूजी-पीजी के स्टूडेंट्स को पास करने की जैसी कई फेक न्यूज चल रही है।
इतना ही नहीं अलग-अलग शरारती तत्व कभी एक मोबाइल कंपनी के 480 रुपये के फ्री रिचार्ज, कोरोना का इलाज जंतु विज्ञान की किताब में, चाइना, इटली, रूस से जुड़े भी फर्जी मैसेज चला रहे हैं।
कुछ ही देर में कई ग्रुप में पहुंच जाते हैं फर्जी मैसेज
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर गंभीर मामलों में अफवाहें फैलाने के साथ ही मजाक बनाने के कई मामले सामने आ रहे हैं।
ऐसे मैसेज और पोस्ट पर पुलिस की नजर है। सभी का ब्यौरा एकत्र किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।