फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake messages on social media

सोशल मीडिया पर फेक मैैसेज बढ़ा रहे परेशानी, शरारती तत्वों पर की जाएगी कार्रवाई

Fri, 27 Mar 2020 03:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Mar 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
fake messages on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ लोग कोरोना वायरस से निपटने की कवायद कर रहे हैं और घर में लॉक डाउन हैं। वहीं, दूसरी तरफ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर फेक मैसेज चलाकर परेशानी बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


लॉक डाउन के दौरान तो इसकी बाढ़ सी आ गई है। पिछले दो दिनों से व्हाट्सएप ग्रुप पर लखनऊ समेत 12 जिलों में कर्फ्यू लगने की तो कहीं पर बिना पढ़े यूजी-पीजी के स्टूडेंट्स को पास करने की जैसी कई फेक न्यूज चल रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं अलग-अलग शरारती तत्व कभी एक मोबाइल कंपनी के 480 रुपये के फ्री रिचार्ज, कोरोना का इलाज जंतु विज्ञान की किताब में, चाइना, इटली, रूस से जुड़े भी फर्जी मैसेज चला रहे हैं।

कुछ ही देर में कई ग्रुप में पहुंच जाते हैं फर्जी मैसेज

खास बात यह है कि शरारती तत्व इसके लिए ब्रेकिंग न्यूज व शासन के निर्देश का हवाला भी दे रहे हैं। कुछ ही देर में इस तरह के फर्जी मैसेज कई ग्रुप में पहुंच जाते हैं।

पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर गंभीर मामलों में अफवाहें फैलाने के साथ ही मजाक बनाने के कई मामले सामने आ रहे हैं।

ऐसे मैसेज और पोस्ट पर पुलिस की नजर है। सभी का ब्यौरा एकत्र किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed