{"_id":"5f6eb546e0f51c3c2b20b9a2","slug":"fake-inspector-accused-of-harassing-woman-on-the-name-of-job-arrested-police-uniform-also-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सिपाही में भर्ती कराने के नाम पर दुष्कर्म करने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सिपाही में भर्ती कराने के नाम पर दुष्कर्म करने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी बरामद
Sat, 26 Sep 2020 08:58 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 26 Sep 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अयोध्या कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार को अरविंद गौतम नाम के एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने ब्यूटी पार्लर की युवती को सिपाही में भर्ती कराने के नाम पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
फर्जी दरोगा ने जनपद के मवई क्षेत्र में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर पहले उसने शहर के एक लैब से ब्लड जांच कराया था। इसके बाद रुदौली तहसील से एफिडेविट बनवाया।
विज्ञापन
इसके बाद युवती को भरोसे में लेकर किया उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती का ब्यूटी पार्लर है। वहां आरोपी दरोगा थाना इनायतनगर के रनापुर गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस की वर्दी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन