फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake currency deposit in bank

बैंकों में जमा कराए 20, 50 और 100 रुपये की जाली करेंसी

Sun, 30 Jun 2019 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fake currency deposit in bank
बैंकों में जमा कराए 20, 50 और 100 के जाली नोट, आरबीआई के सहायक प्रबंधक ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

महानगर कोतवाली में बैंकों में 20, 50 और 100 रुपये के जाली नोट मिलने का मामला दर्ज कराया गया है। सीओ महानगर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पहली बार छोटे नोटों की जाली करेंसी मिली है।
इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क हो सकता है। जांच की जा रही है। सीओ ने बताया कि मामला भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक प्रबंधक अनुपम प्रतीक कुजूर ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मई में स्थानीय बैंकों से करेंसी चेस्ट में आए नोटों की पड़ताल में कुल 264 नोट जाली पाए गए। इसमें 20 रुपये का एक, 50 रुपये के 14 और 100 रुपये के 249 नोट जाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी कुल कीमत 25,620 रुपये थी। सहायक प्रबंधक ने सारे जाली नोटों की फोरेंसिक और प्रयोगशालाओं में जांच कराने की मांग की है। इसकी पड़ताल की जा रही है कि जाली नोट कब और किस शाखा में किसने जमा कराए?
इससे पहले 13 मार्च को भी करेंसी चेस्ट में 7,952 जाली नोट मिले थे। इसमें 1000 रुपये के 3,617, 500 के 3,720, 100 के 614 और 50 रुपये का एक जाली नोट था। इन नोटों की कीमत 5,53,8450 रुपये थी।

आरबीआई की ओर से महानगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। इलाहाबाद बैंक में भी 1000 रुपये के 57 व 500 रुपये के 407 जाली नोट पाए गए थे। इनकी कीमत 2,60,500 रुपये थी।
सभी नोट आठ नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद 31 दिसंबर 2016 तक इलाहाबाद बैंक की शाखाओं में जमा कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed