फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake chakbandi adhikari took decision in 2698 cases

फर्जी चकबंदी अधिकारी ने हजारों विवादित मामलों में किया था फैसला, बैठाई गई जांच

Sat, 02 Jun 2018 01:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Jun 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
fake chakbandi adhikari took decision in 2698 cases
डेमो
चकबंदी के दौरान जनपद में चकबंदी अधिकारी रहे बंश बहादुर सिंह की नियुक्ति फर्जी थी। कथित सीओ ने करीब 2698 मामलों में फैसला सुनाया था, जो विवादित थे। यह खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी से हुई है। इन्हीं मामलों में सोहावल की ग्राम पंचायत मोइया कपूरपुर के 34 मामले भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिनमें कुछ मामलों में कोर्ट में निगरानी दाखिल की गई है। वर्ष 92 में जनपद में चकबंदी अधिकारी के रूप में बंश बहादुर सिंह कथित तौर पर तैनात थे। बताया गया है कि इनके द्वारा करीब 2698 मामलों की सुनवाई कर फैसला सुनाया गया। इसमें मोइया कपूरपुर सोहावल के करीब 34 मामले थे।
विज्ञापन


फैसलों को 1995 में गांव निवासी चंद्र मोहन ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी तो उच्च न्यायालय के आदेश पर कथित चकबंदी अधिकारी हटाए गए और जांच बैठा दी गई। नायब तहसीलदार पैगाम हैदर बताते हैं न्यायालय के आदेश पर मामले में अभी भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नहीं थे कभी कार्यरत

fake chakbandi adhikari took decision in 2698 cases
डेमो
सोहावल निवासी गुड़िया सिंह ने जनसूचना चाही तो बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने सूचना दी है कि जनपद में चकबंदी अधिकारी के रूप में बंश बहादुर सिंह की नियुक्ति कभी नहीं थी। धारा 52 का प्रकाशन 1997 में चकबंदी आयुक्त द्वारा किया गया था।डीएम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि तत्कालीन कथित अधिकारी के सभी फैसले निरस्त किए जा चुके हैं।

सोहावल तहसील क्षेत्र के मोइयाकपूरपुर गांव के संदर्भ में फैसले के मद्देनजर स्थलीय और अभिलेखीय जांच अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंप दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ब्रत देव पांडेय ने बताया कि चकबंदी अधिकारी बंश बहादुर सिंह इस जिले में कभी कार्यरत नहीं थे। अन्य कार्रवाईयों के साथ उनके द्वारा किए गए कई फैसलों को तत्कालीन जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed