फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   faizabad saurabh murder case

गर्लफ्रेंड ने मारा प्रेमी को और किया सनसनीखेज खुलासा

Thu, 04 Jun 2015 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Thu, 04 Jun 2015 05:09 PM IST
विज्ञापन
faizabad saurabh murder case

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र स्थित एक धर्मशाला में साजिश के तहत हुई बरेली निवासी युवक सौरभ मिश्रा के कत्ल मामले में मुख्य आरोपी उसकी प्रेमिका अंजना ने हत्या की बात कबूल ली है।

विज्ञापन


बता दें, बीते दिनों अयोध्या के बिरला धर्मशाला में एक युवक की लाश और कुछ आपत्तिजनक सामान मिले थे। मौके पर मौजूद प्रेमिका ने बताया कि उसका एक्सीडेंट हुआ था जबकि उसके शरीर पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल होने तथा हत्या की बात कबूल किये जाने के बाद आरोपी प्रेमिकाको महिला थाना पुलिस की सिपुर्दगी में भेज दिया। हालांकि युवती ने अभी हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ताल में जुटी अयोध्या कोतवाली पुलिस ने सुलतानपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित खैराबाद निवासी युवती अंजना सिंह से बुधवार को दिन भर पूछताछ की।

वारदात की वजह जानने के लिए पुलिस ने अंजना के सामने सवालों की झड़ी लगाई, लेकिन पहले अंजना अपने पुराने बयान पर कायम रही और हत्या से इंकार करती रही।

नशे में धुत था सौरभ...

faizabad saurabh murder case

युवती का मनोबल तोड़ने के लिए पुलिस ने आनन-फानन पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल की और रिपोर्ट के हवाले से सवालों की बौछार कर घेरा।
पुलिस का दावा है कि इसके बाद अंजना ने अपने प्रेमी सौरभ मिश्रा की हत्या की बात कबूल कर ली।

उसने बताया कि सौरभ से पीछा छुड़ाने के लिए उसने नशे में धुत सौरभ की गला कसकर हत्या कर दी। हालांकि कई सवाल पर कभी चुप्पी साधे रही तो कभी गोल-मटोल जवाब देती रही।

युवती ने न तो अपने लखनऊ के मित्र का नाम-पता बताया और न ही धर्मशाला आने वाले दोनों युवकों का। इसके बाद पुलिस ने लिखा-पढ़ी में अंजना को इकबालिया जुर्म के आधार पर महिला थाने की सिपुर्दगी में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed