{"_id":"5d7697788ebc3e012e1f3236","slug":"faisal-lala-and-matiurrahman-will-be-expelled-from-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां पर बयान देने पर कांग्रेस नेताओं पर गिरेगी गाज, छह साल के लिए पार्टी से होंगे निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां पर बयान देने पर कांग्रेस नेताओं पर गिरेगी गाज, छह साल के लिए पार्टी से होंगे निष्कासित
Mon, 09 Sep 2019 11:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के मामले में पार्टी लाइन से हटकर बयान देने वाले कांग्रेस नेता फैसल लाला और मतीउर्रहमान को बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल, पार्टी की अनुशासन समिति ने उन्हें कारण बताओ नोटिस देकर पांच दिन में जवाब मांगा है। इसके बाद उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करने की तैयारी है।
अनुशासन समिति की ओर से रामपुर के पार्टी नेता फैसल लाला को भेजे नोटिस में कहा गया कि आजम खां से उनकी पुरानी रंजिश है। निजी हित में पार्टी के बैनर का इस्तेमाल करते हुए गलत बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
वह खुद को यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष भी बता रहे हैं, जबकि इस पद पर वह तैनात नहीं हैं। इसी तरह प्रदेश उपाध्यक्ष मतीउर्रहमान उर्फ बबलू को भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर आगमन के कार्यक्रम के खिलाफ पार्टी की बिना अनुमति बयान देने को अनुशासनहीनता माना गया है।
विज्ञापन