फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   factory owner arrested in case of rape by vikas nagar police.

लखनऊ: शादी का झांसा देकर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2021 03:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
factory owner arrested in case of rape by vikas nagar police.
मंजर मिर्जा। - फोटो : amar ujala

विकासनगर पुलिस ने सोमवार को गारमेंट फैक्टरी के मालिक मंजर मिर्जा को गिरफ्तार कर लिया। उस पर उसी की फैक्टरी की महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि मंजर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था। बाद में इनकार कर दिया और धमकी देने लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार को दबोचकर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, मूलरूप से आजमगढ़ के कंथरापुर स्थित शाहपुर निवासी मंजर मिर्जा की ओपीसी के नाम से गारमेंट फैक्टरी विकासनगर थानाक्षेत्र में है। इस फैक्टरी में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ मंजर ने दोस्ती बढ़ाई। इसके बाद शादी का वादा किया और शारीरिक शोषण करना शुरू किया। जब शादी केलिए महिला ने दबाव बनाया तो उसने टालमटोल शुरू किया। मंजर ने महिला की पिटाई भी की। पीड़िता काकोरी थानाक्षेत्र में रहती थी। उसने काकोरी में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


ववेचना में वारदात स्थल विकासनगर होने पर स्थानांतरण कर दिया गया। एसीपी महानगर प्राची सिंह के मुताबिक, विवेचना विकासनगर थाने को मिली तो उन्होंने खुद ही इसकी मॉनिटरिंग शुरू कर दी। आरोपी पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए मध्य प्रदेश में जाकर छिपा था। जानकारी होने पर पुलिस टीम भेजकर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। लेकिन वहां नहीं मिला। सोमवार को वह अपनी एसयूवी से लखनऊ आ रहा था। उसकी लोकेशन लखनऊ में मिलते ही विकासनगर पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed