फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   factories of biswa sp mla seized

पार्टी से निकाले जाने के बाद सपा विधायक पर गिरी बड़ी गाज

Fri, 08 Jan 2016 10:24 AM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
factories of biswa sp mla seized

सीतापुर जिले की बिसवां विधानसभा से सपा के बागी विधायक रामपाल यादव के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाइयों की कड़ी में यहां भी उनकी फैक्ट्री पर गाज गिरी है।

विज्ञापन


ईसानगर के गांव मूसेपुर स्थित वुड मेक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर बुधवार की देररात एडीएम संतोष कुमार ने छापा मारकर फैक्ट्री को सील कर दिया, जिसके बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम धौरहरा और एसडीएम पलिया की अगुवाई में राजस्व, बिजली, वन, सेल्सटैक्स, श्रम विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर सघन जांच की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम तक ईसानगर थाने में वन विभाग की ओर से वन रक्षक की तहरीर पर विधायक के पुत्र पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में बिसवां के बागी विधायक रामपाल यादव की वुड मेक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से प्लाईवुड फैक्ट्री संचालित है।

पार्टी से निकालने के बाद प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

factories of biswa sp mla seized

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कराए गए चुनाव में विधायक और उनके पुत्र के बागी तेवरों के चलते उन्हे सपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है और उनके प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बुधवार की देररात एडीएम संतोष कुमार ने छापा मारकर फैक्ट्री सील कर दी। इसके बाद गुरुवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे एसडीएम धौरहरा ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, पलिया एसडीएम आलोक वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग के रेंजर यूपी सिंह, कामर्शियल टैक्स से अनिल कुमार, सेल्स टैक्स के एसआईबी आफिसर रविकांत, विद्युत विभाग एसडीओ आनंद सिंह, श्रम विभाग के अनिल कुमार अपने दलबल के साथ कारखाने पर पहुंचे।

इन अधिकारियों ने कारखाने की खामियां गिनने के साथ ही सघन जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार की शाम तक वन विभाग ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। शेष अन्य विभाग कारखाने में सघन जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed