फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Facebook advertisement became trap businessman cheated Rs 44.25 lakh luring him three times profit

Lucknow News: फेसबुक पर विज्ञापन का बनाया जाल, तीन गुना मुनाफे का लालच देकर कारोबारी से 44 लाख ठगे

Sat, 02 Aug 2025 06:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 06:18 PM IST
सार

साइबर जालसाजों ने फेसबुक पर विज्ञापन का जाल बनाया। इसके बाद तीन गुना मुनाफे का लालच देकर कारोबारी से 44 लाख रुपये ऐंठ लिए। एक अन्य घटना में पतंजलि का कर्मी बताकर युवक से हजारों की ठगी की गई। 
 

विज्ञापन
Facebook advertisement became trap businessman cheated Rs 44.25 lakh  luring him three times profit
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर विभूति खंड निवासी कारोबारी रविन वत्स से 44.25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि 29 जून को फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर उसकी बात एक महिला से हुई। उसने खुद को एचएनआई ग्रुप की साहना अय्यंगार बताया। साहना ने उसे एक लिंक भेजा। लिंक में क्लिक करके ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी सचिव निलंबित, मंत्री ने खुद पुलिस को बुलाकर करवाया था गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद निवेश के नाम पर रविन से 8 जुलाई तक कई किश्तों में 44.25 लाख रुपये वसूले गए। जब पीड़ित ने निवेश की रकम मुनाफे के साथ निकालने की कोशिश की तो उससे 50 लाख रुपये और मांगे गए। रकम देने से इन्कार करने पर उसे धमकी दी गई। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक, बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़े- Love Jihad: समीर ने झांसे में लेकर सहपाठी को प्रेमजाल में फंसाया, अब धर्म-परिवर्तन कर निकाह का बना रहा दबाव

स्वामी रामदेव से इलाज के नाम पर 91 हजार की ठगी

सुशांत गोल्फ सिटी निवासी कमलेश गुप्ता के साथ भी साइबर ठगी हुई। ठग ने खुद को पतंजलि योग ग्राम हरिद्वार का आचार्य बनकर कॉल किया। स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण से इलाज कराने का झांसा दिया। इलाज में 15% छूट का लालच देकर ठगों ने कमलेश से 91 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। पैसे देने के बाद 25 जुलाई से ठगों का फोन बंद आ रहा है। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed