फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eyewitnesses are avoiding recording their statements in the case of dispute between two IRS officers in the Income Tax office

Lucknow News: इनकम टैक्स दफ्तर में दो आईआरएस अधिकारियों में विवाद के मामले में बयान दर्ज कराने से बच रहे चश्मदीद

Tue, 03 Jun 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Eyewitnesses are avoiding recording their statements in the case of dispute between two IRS officers in the Income Tax office
लखनऊ। इनकम टैक्स के दफ्तर में आईआरएस गौरव गर्ग से मारपीट के मामले में चश्मदीद बयान दर्ज कराने से बच रहे हैं। कई बार बयान देने के लिए चश्मदीदों को पुलिस ने बुलाया, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। खास बात ये है कि पुलिस को विभाग की ओर से सीसीटीवी फुटेज भी नहीं उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि वादी को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। हालांकि, वह नहीं आए। घटना के समय आयकर आयुक्त प्रशासन ऋचा रस्तोगी और आयकर आयुक्त अपील शौर्या शाश्वत शुक्ला कमरे में मौजूद थे। दोनों अधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस दिए गए थे। इसके अलावा कॉरिडोर में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को भी बयान के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


अभी तक किसी ने भी घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। उधर, जानलेवा हमले के आरोपी आईआरएस योगेंद्र मिश्रा ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर गौरव गर्ग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि 29 मई को दफ्तर में दोनों अधिकारियों में विवाद हो गया था। गौरव ने हजरतगंज थाने में योगेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं, योगेंद्र ने भी पुलिस आयुक्त को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed